Kitchen ka Vastu in Hindi By CIVILSHAPE

 civil-shape-Kitchen ka Vastu

वास्तुअनुसार घर की

रसोई

हर व्यक्ति लाइफ में सफलता पाने की कामना करता है ऊंचाईयां छूने के लिए हमारे शरीर का स्वस्थ्य होना जरूरी है और ये तभी संभव है जब शरीर को पौष्टिक भोजन मिलेगा। वास्तु अनुसार रसोई घर को जितनी अधिक सकारात्मक उर्जा मिलेगी उतना ही वहां रहने वाले लोगो का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आइये जानते है रसाई घर से जुड़े कुछ आसान वास्तु टिप्स.
  1. रसोईघर भवन या फ्लैट के दक्षिण-पूर्व कोने में बनाएं उतर-पूर्व में रसोईघर मानसिक परेशानियां बढाता है। इसके दक्षिण-पश्चिम में होने से जीवन कठिन हो सकता है।
  2. रसोईघर शयनकक्ष, पूजाघर या शौचालय के पास नहीं होना चाहिए.
  3. रसोई का दरवाजा यदि उतर या उतर-पश्चिम में हो तो उतम रहता है। दरवाजा चूल्हे के सामने नहीं हो। इससे (ऊर्जा) स्वतंत्र रूप से अंदर प्रवेश नहीं कर पाती है। चूल्हा रखने का स्लैब पूर्व दिशा की ओर हो, ताकि खाना पकाने वाले का मुंह पूर्व दिशा की ओर रहे।
  4. गैस चूल्हा ऎसी जगह रखें जिससे बाहर से आने-जाने वाले पर नजर रखी जा सके। चूल्हा पूर्व की दीवार के पास रखें, ताकि हवा व रोशनी पर्याप्त मात्रा में मिल सके।
  5. माइक्रोवेव ओवन में लगातार बिजली का प्रवाह होता रहता है। इसलिए इसे दक्षिण पूर्व में रखें। इसको दक्षिण-पश्चिम में भी रख सकते हैं। यह क्षेत्र शक्ति और संबंधों का भी प्रतीक है। संबंधों में सुधार की दृष्टि से यह हितकर है।
  6. रसोईघर का फ्रिज पश्चिमी क्षेत्र में रखें। यहां पर यह सम्पन्नता व संबंध मजबूत बनाने में सहायक रहता है। शांति व व्यावहारिकता में भी वृद्धि होगी।
  7. रसोईघर में पानी तथा चूल्हा आवश्यक तत्व हैं। जहां आग का स्थान दक्षिण-पूर्व है, वहीं पानी का स्थान उतर-पूर्व है। पानी का उतम स्थान उतर दिशा ही है, जो जल तत्व को दर्शाती है। आग व पानी को अलग-अलग रखना आवश्यक है। इसे एक लाइन में नहीं रखें। यदि ऎसा संभव न हो, तो बीच में दो फीट की दीवार लगा दें।
  8. रसोईघर की प्रदूषित वायु और धुएं को बाहर निकालने के लिए एग्जॉस्ट पंखा लगाते हैं। इसे पूर्व, उतर या पश्चिम दिशा में लगवाएं।
  9. रसोई घर में भारी बर्तन जैसे- सिलबट्टा, मिक्सी, आदि वस्तुएं दक्षिणी की दीवार की ओर रखना शुभ होता है.
  10. रसोईघर के दक्षिण-पश्चिम भाग में गेहूं, आटा, चावल, अनाज आदि रखने से बरकत में वृद्धि होती है.

CIVILSHAPE ADMIN

Er. Priyanshu Gandhi (Admin) has vast experience in Post Tensioning/ Stay Cable Systems for Pre-cast and In-situ infrastructure, Metro rail, Bridges, Buildings. He has driven efficiency, safety compliance and timely Project delivery over the last 7 years.

Post a Comment

Previous Post Next Post